खगडि़या, जुलाई 3 -- खगड़िया। हिन्दुस्तान टीम मानसून की बारिश अभी ठीक से शुरू भी नहीं हुई है, लेकिन एनएच-31 पर पसराहा ढाला के पास एक बार फिर जमीन धंसने का सिलसिला शुरू हो गया है। महज पांच महीने पहले इस जगह की मरम्मत की गई थी, लेकिन प्रशासनिक दावों की पोल खोलते हुए हाईवे की मिट्टी दोबारा खिसकने लगी है। इस खतरनाक धंसान के बाद अब पसराहा न सिर्फ एक एक्सीडेंट जोन, बल्कि बेहद संवेदनशील 'धसान जोन' में तब्दील होता जा रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हाईवे अथॉरिटी ने आनन-फानन में मौके पर पहुंचकर सुरक्षा घेरा बनाना शुरू कर दिया है, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना को टाला जा सके। पसराहा ढाला के पूरब दिशा में जहां अप लेन में तेजी से धंसान हो रही है। वहीं पश्चिम दिशा में डाउन लेन की मिट्टी भी धीरे-धीरे नीचे की ओर खिसक रही है। मामला की संवेदनशीलता को देखते ...