हिन्दुस्तान, जनवरी 28 -- गुरुग्राम को अधिक व्यवस्थित और आधुनिक बनाने की दिशा में नगर निगम ने एक बड़ा कदम उठाया है। मंगलवार को मेयर राजरानी मल्होत्रा की अध्यक्षता में आयोजित वित्त एवं संविदा कमेटी की बैठक में 142 करोड़ रुपये की 25 विकास परियोजनाओं को प्रशासनिक मंजूरी दी गई। शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए इस बजट का एक बड़ा हिस्सा सीवर नेटवर्क के सुदृढ़ीकरण, नई सड़कों के निर्माण और जलभराव की समस्या को जड़ से खत्म करने पर खर्च किया जाएगा। वहीं, स्वच्छता के क्षेत्र में सेकेंडरी कलेक्शन पॉइंट्स का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। बैठक में घनी आबादी वाले क्षेत्रों की वर्षों पुरानी और जर्जर हो चुकी सीवर व्यवस्था को सुधारने पर विशेष जोर दिया गया। सिविल लाइंस, सदर बाजार, जैकबपुरा और वार्ड-27 जैसे इलाकों में 600 मिमी व्यास वाली पुरानी सीवर लाइनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.