फरीदाबाद, जून 1 -- पलवल, अभिषेक शर्मा। जिला सचिवालय स्थित सभागार में सोमवार को उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर की अध्यक्षता में स्वच्छता व्यवस्था और मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निकाय, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। उपायुक्त ने शहर में जलभराव की समस्या रोकने और स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक के दौरान उपायुक्त ने कूड़ा संग्रहण, डोर-टू-डोर कचरा उठान, नालों और नालियों की सफाई, सीवरेज व्यवस्था तथा जल निकासी प्रबंधन से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून शुरू होने से पहले सभी प्रमुख नालों, सीवरेज लाइनों और जल निकासी मार्गों की सफाई हर हाल म...