चंदौली, जून 18 -- चंदौली, संवाददाता। डीएम चंद्रमोहन गर्ग ने गुरुवार को मुगलसराय-बबुरी-लेवा मार्ग चौड़ीकरण परियोजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मार्ग पर निर्मित हो रही पुलिया एवं ड्रेनेज निर्माण की भौतिक प्रगति का जायजा लिया। साथ ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखी। इस दौरान डीएम ने मानसून से पहले पुलिया और नाली निर्माण का कार्य पूरा करने का अल्टीमेटम दिया। चेताया कि इसमें लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड एवं कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि आगामी मानसून के दृष्टिगत सभी निर्माण कार्य वर्षा ऋतु प्रारंभ होने से पूर्व अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिए जाएं। यह भी पढ़ें- डीएम ने लोनिवि अधिकारियों से जवाब मांगा, पेयजल कार्यों पर एई का वेतन रोकने की चेतावनी निर्माण कार्य ...