आरा, मई 19 -- -बोर्ड की बैठक : लापरवाही पर गिरेगी गाज, साफ-सफाई में कोताही बर्दाश्त नहीं ​

सफाई और जलजमाव पर ध्यान वार्डों का विकास : टेंडर प्रक्रिया से धरातल पर उतरेंगी 40 नई योजनाएं, लगेंगी लाइट ​आवास व बिजली : प्रधानमंत्री आवास 2.0 की तैयारी तेज, मुफ्त बिजली योजना के लिए मिलेगा ऋण ​ जगदीशपुर, निज संवाददाता। भोजपुर की जगदीशपुर नगर पंचायत के सभागार में मंगलवार को मुख्य पार्षद संतोष कुमार यादव की अध्यक्षता और कार्यपालक पदाधिकारी के संचालन में बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। आगामी मानसून को देखते हुए जलजमाव से मुक्ति, दैनिक साफ-सफाई में सुधार, बुनियादी ढांचे के विकास, प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन और केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को धरातल पर उतारने को लेकर कई बड़े फैसले लिये गये। बैठक में मुख्य पार्षद ने कड़े तेवर अ...