गुड़गांव, अप्रैल 12 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। शहर के बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर पिछले कई सालों से जमा कूड़े के विशाल पहाड़ को खत्म करने की दिशा में नगर निगम (एमसीजी) ने अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। शहरवासियों को इस कचरे के ढेर और इससे होने वाले भारी प्रदूषण से मुक्ति दिलाने के लिए निगम ने एक बड़ा लक्ष्य तय किया है। नगर निगम की योजना इस साल मानसून की शुरुआत होने से पहले लगभग 4 लाख मीट्रिक टन पुराने कूड़े (लिगेसी वेस्ट) का निस्तारण (प्रोसेसिंग) करने की है। इसके लिए साइट पर काम कर रही दोनों निजी एजेंसियों को अगले सप्ताह से अपनी पूरी क्षमता के साथ कूड़ा निस्तारण का काम शुरू करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। निगम का मुख्य लक्ष्य अगले साल फरवरी महीने तक बंधवाड़ी साइट को शत-प्रतिशत कूड़ा मुक्त करना है। फिलहाल वहां बड़ी-बड़ी मशीनों का जाल बिछा दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.