मानसून सीजन में 21 फीसदी अधिक वर्षा
वाराणसी, अक्टूबर 1 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। मानसून सीजन में इस बार 21 फीसदी अधिक बारिश हुई है। शुरूआत के दो महीनों-जून और जुलाई में औसत से कम जबकि अगस्त-सितंबर में औसत से 70 फीसदी अधिक बारिश हुई है। इससे किसानों को काफी राहत हुई। मानसूजन सीजन जून से सितंबर के बीच आम तौर पर 812.1 एमएम औसत बारिश होनी चाहिए। जबकि, इस बार 979.7 एमएम बारिश हुई है। यह 21 फीसदी अधिक है। जून में औसत से 93 और जुलाई में 35 फीसदी कम बारिश हुई है। वहीं अगस्त और सितंबर ने बारिश का पूरा कोटा पूरा कर दिया। अगस्त में 83 और सितंबर में 76 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: मानसून की विदाई के साथ मौसम होने लगा सुहाना यह भी पढ़ें- बारिश के नए रिकॉर्ड बना आज मानसून सीजन खत्म
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.