हजारीबाग, अगस्त 8 -- जिले में मानसून की दस्तक के साथ ही सर्पदंश के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अकेले हजारीबाग जिले में इस सीजन में 100 से अधिक लोग लोग सांप काटने का शिकार हो चुके हैं, जिनमें से विभिन्न प्रखंडों में कम से कम 5 से 6 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं पूरे झारखंड राज्य की बात करें तो इस वर्ष अब तक 561 से अधिक लोग सर्पदंश के शिकार हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि अंधविश्वास से दूर रहें और झाड़-फूंक में समय गंवाने के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचें।

बड़कागांव और केरेडारी प्रखंड में बढ़ी घटनाए हजारीबाग जिले के बड़कागांव और केरेडारी जैसे कोयलांचल और ग्रामीण क्षेत्रों में सर्पदंश की घटनाओं में वृद्धि के पीछे पर्यावरण, भूगोल और मानवीय गतिविधियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण कारण है...