मानसून सिर पर, सड़कें बदहाल: बाढ़ में टूटी 36 सड़कों की मरम्मत अब तक अधूरी
मुंगेर, जून 3 -- मुंगेर, एक संवाददाता। प्री मानसून की दस्तक के साथ ही मुंगेर जिले में बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत को लेकर प्रशासनिक तैयारी की पोल खुलती नजर आ रही है। पिछले वर्ष बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त हुईं कई महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़कें आज भी पुनर्निर्माण और मरम्मत की प्रतीक्षा में हैं। स्थिति यह है कि, मानसून शुरू होने के बाद सड़क मरम्मत कार्य लगभग असंभव हो जाएगा, जिससे हजारों ग्रामीणों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। जानकारी के अनुसार, मुंगेर डिवीजन के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित मुंगेर सदर, धरहरा, जमालपुर और बरियारपुर प्रखंड की कुल 36 सड़कें अब भी जर्जर अवस्था में पड़ी हैं। इन सड़कों की मरम्मत को लेकर अब तक कोई ठोस पहल नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
सड़कों की बुरी हालत बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित हुई हैं सदर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.