भागलपुर, अप्रैल 20 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। मानसून की आहट के साथ ही भागलपुर शहर पर एक बार फिर भीषण जलजमाव का खतरा मंडराने लगा है। शहर को जलजमाव से मुक्ति दिलाने के लिए बनाई गई करोड़ों की स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज योजना फाइलों में कैद होकर रह गई है। विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद नगर निगम ने जिस कवायद को तेज किया था, वह दो महीने बीतने के बाद भी एक इंच आगे नहीं बढ़ सकी है। बुडको द्वारा तैयार विस्तृत प्राक्कलन को अब तक अंतिम स्वीकृति नहीं मिल पाई है।बुडको की तकनीकी रिपोर्ट के अनुसार शहर में जल-निकासी के स्थायी समाधान के लिए 71.33 करोड़ रुपये का ब्लूप्रिंट तैयार किया गया है। यह भी पढ़ें- विकास की मुख्यधारा से जुड़ेंगे शहर के सभी वार्ड, जलजमाव से मुक्ति के लिए बनी योजना इस योजना के तहत शहर के 12 मुख्य मार्गों पर कुल 15 हजार 600 मीटर (15.6 किमी) ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.