लखीमपुरखीरी, जुलाई 5 -- बेशकीमती वन्य संपदा और दुर्लभ वन्य जीवों से समृद्ध दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग की सुरक्षा मानसून के मौसम में और कड़ी कर दी गई है। दुधवा की 90 किलोमीटर से अधिक लंबी सीमा अंतरराष्ट्रीय मित्र राष्ट्र नेपाल से सटी है। इस खुली सीमा का फायदा उठाकर अराजक तत्व अक्सर घुसपैठ की ताक में रहते हैं, विशेषकर मानसून सत्र में जब भारी बारिश और बाढ़ के कारण पूरा वन क्षेत्र जलमग्न और बेहद संवेदनशील हो जाता है। इस प्राकृतिक चुनौती और सुरक्षा जोखिम को देखते हुए उच्चाधिकारियों एवं प्रभागीय स्तर के दिशा-निर्देशों पर एक विशेष रणनीति तैयार की गई है। इसके तहत दुधवा की सभी रेंजों में वन अधिकारियों, कर्मचारियों और सचल सुरक्षा दल द्वारा नियमित रूप से सघन गश्त की जा रही है। वन्यजीवों के शिकार और अवैध कटान जैसी संदिग्ध गतिविधियों पर बारीक नजर रखने ...