मानसून सत्र के बाद बिहार लौटेंगे तेजस्वी? बांकीपुर में RJD कैंडिडेट को भी इंतजार
नई दिल्ली, जुलाई 21 -- Tejashwi Yadav News: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र में विधानसभा में विपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के दो दिन से गायब रहने से राज्य की राजनीति गरमा गई है। जुलाई की शुरुआत में ही विदेश दौरे पर गए तेजस्वी के अब तक लौटने की कोई सूचना नहीं है। तेजस्वी यादव के फेसबुक और एक्स पर 5 दिनों से कोई पोस्ट नहीं किया गया है। संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज को लेकर उनकी कोई प्रतिक्रिया अब तक सामने नहीं आई है। सोमवार से चल रही विधानसभा के पांच दिन के सत्र का दूसरा दिन निकल चुका है और शुक्रवार को यह खत्म भी हो जाएगा। वहीं, बांकीपुर विधानसभा सीट के उप-चुनाव में राजद कैंडिडेट रेखा गुप्ता को भी तेजस्वी यादव के देश लौटने और प्रचार में उतरने का इंतजार है, जो भाजपा के नीरज सिन्हा और जन सुराज पार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.