मानसून सत्र के पहले बंगाल और महाराष्ट्र के घटनाक्रम ने बढ़ाईं इंडिया गठबंधन की मुश्किलें
नई दिल्ली, जुलाई 10 -- नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र से पहले तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) में टूट ने 'इंडिया गठबंधन' की चिंता बढ़ा दी है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के रुख ने भी घटक दलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। विपक्ष को भरोसा है कि एनसीपी (एसपी) अध्यक्ष शरद पवार भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए के तरफ नहीं झुकेंगे। हालांकि, महाराष्ट्र कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) पवार की उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात को लेकर हमलावर हैं। विपक्ष के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि शरद पवार एनडीए में नहीं जाएगें। वह विपक्ष का बड़ा चेहरा हैं और उनकी पार्टी एनसीपी (एसपी) इंडिया गठबंधन का मजबूत घटक दल है। पर पिछले कुछ माह पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) में जो कुछ हुआ है, उसको देखते हुए कुछ डर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.