लखनऊ, अगस्त 3 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता यह भी पढ़ें- यूपी विधानसभा मॉनसून सत्र से पहले सपा विधायकों का प्रदर्शन, हाथ में पोस्टर-बैनर लेकर नारेबाजी विधानमंडल मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को इंडिया गठबंधन के विधायकों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। सपा सदस्य हाथों में दान पेटी में चिल्लर भरकर, पोस्टर लेकर नारे लगाते हुए पहुंचे और चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के निकट धरना दिया। सपा विधायक सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे। सदन शुरू होने तक सपा विधायक सदन के बाहर घूम-घूम कर नारेबाजी करते रहे। यह भी पढ़ें- सरकार ने डर के मारे गिने चुने दिनों के लिए बुलाया सदन: शिवपालप्रदर्शन की अगुवाई इसकी अगुवाई नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय कर रहे थे। उनके साथ कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना भी थीं। सभी सदस्य नारे लगा रहे थे, जो राम का चंदा चुराए वो भाजपा कहलाएगा,...