मानसून सत्र का सत्रावसान ना होने से अटकलें तेज
नई दिल्ली, अगस्त 24 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। संसद के मानसून सत्र को समाप्त हुए दस दिन बीत जाने के बाद भी सत्रावसान न होने से सत्र को फिर से कभी भी बुलाने की संभावना बनी हुई है। विपक्ष की तरफ से इस बारे में सवाल उठाए जाने के बाद भी सरकार ने स्थिति स्पष्ट नहीं की है। ऐसे में वर्ष 2023 की तरह अगले माह फिर से सत्र शुरू करने का विकल्प खुला हुआ है। उस समय सरकार सितंबर में ही विशेष बैठक में महिला आरक्षण विधेयक लेकर आई थी। संसद का मानसून सत्र अपनी तय तिथि 13 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था। यह भी पढ़ें- मामसून सत्र का सत्रावसान न होने से अटकलें तेज आम तौर पर सामान्य स्थिति में इसके दो-तीन दिन बाद राष्ट्रपति की अधिसूचना से सत्रावसान कर दिया जाता है। लेकिन, इस बार दस दिन बीत जाने के बाद भी सत्रावसान नहीं किया गया है। ऐसे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.