पूर्णिया, जून 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। गर्मी और उमस में पसीने से तर-बतर पूर्णिया समेत सीमांचल के लोगों के लिए अच्छी खबर है। मानसून सक्रिय हो चुका है। कुछ ही घंटे में पूर्णिया के रास्ते बिहार में मानसून की आमद होने वाली है। मौसम वैज्ञानिक राकेश कुमार के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय हो चुका है और अगले 72 घंटे के भीतर इसके पूर्णिया के रास्ते बिहार में प्रवेश करने की प्रबल संभावना है। आमतौर पर मानसून की बिहार में एंट्री किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार के रास्ते होती है, जिसके बाद यह पूरे राज्य में जमकर बरसता है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्णिया जिले में सामान्य मानसून के दौरान औसतन 1000 मिलीमीटर तक वर्षा होती है। पिछले वर्ष मानसून के दौरान जिले में सामान्य बारिश हुई थी। इस साल भी सामान्य बारिश से कम बारिश होने की संभावना ब...