प्रयागराज, जुलाई 11 -- बारिश में हादसे रोकने के लिए परिवहन निगम ने सुरक्षा आपकी, जिम्मेदारी हमारी अभियान शुरू किया है। रोडवेज ने ड्राइवरों और परिचालकों के लिए 10 सख्त निर्देश जारी किए हैं। नियमों के अनुसार बस की गति नियंत्रित रखनी होगी, ओवरस्पीड नहीं होगी। जलभराव और गड्ढों वाले रास्तों से बचना होगा। आगे के वाहन से दूरी, फॉग-हेडलाइट का सही उपयोग, वाइपर, टायर प्रेशर, ब्रेक और इंडिकेटर की जांच जरूरी है। ड्राइविंग के दौरान मोबाइल पर प्रतिबंध है। क्षेत्रीय प्रबंधक रवींद्र कुमार ने बताया कि कंडक्टर यात्रियों को सीट पर बैठने और अनावश्यक आवाजाही रोकने के लिए कहेंगे। नियमों के पालन से दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...