मानसून में भी जिलेवासी को धूप दिखा रहे तेवर, पारा पहुंचा 38 पार
बांका, जून 26 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। मानसून के आगमन के बावजूद जिले में गर्मी का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को तीखी धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को दिनभर परेशान किया। सुबह से ही आसमान साफ रहने के कारण सूर्य की तपिश बढ़ती गई और दोपहर तक सड़कों पर सन्नाटा जैसा माहौल देखने को मिला। जबकि आवश्यक कार्यों से बाहर निकलने वाले लोग भी सिर पर कपड़ा और छाता लेकर चलने को मजबूर दिखे। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं करीब 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली और वातावरण में आर्द्रता 64 प्रतिशत रही। अधिक नमी और तेज धूप के कारण लोगों को उमस का भी सामना करना पड़ा, जिससे गर्मी का प्रभाव और अधिक महसूस हुआ। वहीं दोपहर के समय बाजारों, चौक-चौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.