प्रयागराज, जुलाई 15 -- मानसून के शुरुआती दौर में बारिश के बाद पिछले चार-पांच दिनों से रफ्तार धीमी पड़ गयी है। सुबह से ज्येष्ठ जैसी गर्मी व उमस से लोग बेहाल हैं। रात-दिन पसीना नहीं सूख रहा है। जिस मौसम में लोगों को झमाझम बारिश का इंतजार रहता है उसमें गर्मी और उमस मुसीबत बनी है। दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इस माह केवल चार जुलाई को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया। शेष दिन उससे कम ही था। बुधवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस था। यह भी पढ़ें- Kanpur News: रेड हीट डे में उमस से तड़पे शहरी, पसीने से हुए तरबतर एक दिन में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज गयी लेकिन गर्मी व उमस से कोई राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के अनुसार, 1...