मानसून में प्रभावितों का सहारा बनेंगे 87 राहत शिविर
चम्पावत, जून 26 -- योगेश जोशी, चम्पावत। इस मानसून में प्रभावितों के लिए 87 राहत शिविर सहारा बनेंगे। इन शिविरों में प्रभावितों के भोजन और रहने की व्यवस्था होगी। चिन्हित शिविरों में एक साथ 4855 आपदा प्रभावित को छत नसीब होगी। इस मानसून सीजन को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। आपदा प्रबंधन विभाग ने राहत एवं पुनर्वास की तैयारियों को लेकर जिले में 87 राहत शिविर बनाए हैं। इन शिविरों में सभी आवश्यक सुविधाएं खाद्यान्न, पेयजल, दवा, बर्तन, शौचालय, विद्युत और अन्य संसाधनों की उपलब्धता होगी। ये सभी शिविर विद्यालयों में बनाए गए हैं। कार्य योजना के तहत 87 शिविरों में कुल 664 कक्षों का चयन किया गया है। यह भी पढ़ें- चम्पावत में सक्रिय हैं 312 वीएलसीपीसी समितियां किसी भी तरह की आपदा आने के बाद प्रभावितों को इन शिविरों में ठहराया जाएगा। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.