आगरा, जून 23 -- मानसून में देरी से खरीफ की फसलों की बुबाई प्रभावित होंगी। तीनों तहसीलों में गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 22 जून तक 50 प्रतिशत से भी कम मात्र 46 प्रतिशत बारिश हुई है। किसान 15 जून के बाद बारिश होते ही धान की फसल की रोपाई शुरू कर देते हैं। खरीफ में बोई जाने वाली मक्का, बाजरा, ज्वार व दलहनी फसलों की बुबाई भी 15 जून से करना शुरू करते हैं। जनपद में इस वर्ष जून माह के 22 दिनों में मात्र 46 एमएम बारिश ही हुई है। सहावर में सबसे अधिक 21 एमएम, पटियाली में 15 एमएम और कासगंज में 10 एमएम बारिश शामिल है। यह भी पढ़ें- राजस्थान में मॉनसून को किसकी नजर लगी? मौसम विभाग की भविष्यवाणी ने चौंकाया गत वर्ष जिले में मानसून ने 15 जून से दस्तक दे दी थी। तीनों तहसीलों में 22 जून तक 201 एमएम बारिश हुई। पटियाली तहसील में सबसे अधिक 94 एमएम, कासगंज तहसील ...