मानसून में तीन महीने नहीं होगी जंगल सफारी, 10 लाख पौधे लगाए जाएंगे
जमशेदपुर, जून 29 -- झारखंड सरकार ने मानसून के दौरान वन्यजीवों की सुरक्षा और पौधरोपण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य के सभी संरक्षित वन क्षेत्रों में इको-टूरिज्म और अन्य गैर-जरूरी गतिविधियों पर 1 जुलाई से 30 सितंबर तक रोक लगाने का निर्णय लिया है। यह प्रतिबंध पलामू टाइगर रिजर्व, दलमा वन्यजीव अभयारण्य सहित सभी वन क्षेत्रों में लागू रहेगा। वन एवं पर्यावरण विभाग के निर्देशानुसार इस अवधि में जंगल सफारी, पर्यटन गतिविधियों के साथ-साथ सड़क निर्माण, बिजली टावर स्थापना और अन्य विकास कार्य भी बंद रहेंगे। विभाग का मानना है कि बारिश के मौसम में मानवीय हस्तक्षेप कम होने से वन्यजीवों को सुरक्षित वातावरण मिलेगा और नए पौधों के विकास में भी मदद मिलेगी। मानसून के दौरान राज्यभर में 10 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इनके संरक्षण के लिए जल संच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.