मानसून में ड्रोन से तस्करों और शिकारियों पर रखेंगे नजर
हल्द्वानी, जून 21 -- हल्द्वानी। तराई पूर्वी वन प्रभाग के जंगलों में इस बार बरसात के मौसम में ड्रोन के जरिए निगरानी की जाएगी। वन विभाग ने शिकारियों और तस्करों पर नजर रखने के लिए सभी 9 रेंजों में आधुनिक ड्रोन उपलब्ध करा दिए हैं। मानसून में नदी-नाले उफान पर आ जाते हैं, जिससे जंगलों के रास्ते बह जाते हैं। ऐसे में वन कर्मियों के लिए गश्त करना बेहद मुश्किल हो जाता है। वनकर्मियों की आवाजाही कम होने का फायदा उठाकर शिकारी, लकड़ी और वन्यजीव तस्कर सक्रिय हो जाते हैं। इन्हीं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए वन विभाग ने ड्रोन से भी गश्त कर निगरानी करने का फैसला लिया है। वन अधिकारियों के मुताबिक ड्रोन से पूरे क्षेत्र की निरंतर निगरानी की जा सकेगी। खासतौर पर संवेदनशील इलाकों, नदी किनारे वाले इलाकों और घने जंगलों में विशेष नजर रखी जाएगी। ड्रोन न केवल त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.