मानसून में जलभराव नहीं होने का जीएमडीए सीईओ ने दावा किया
गुड़गांव, जून 23 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। इस मानसून में गुरुग्राम में जलभराव की स्थिति नहीं बनने का दावा जीएमडीए के सीईओ पीसी मीणा ने किया है। उनके मुताबिक मुख्य बरसाती नाला नंबर एक, दो और तीन की सफाई कर दी है। मुख्य बरसाती नाला नंबर चार बनकर तैयार हो चुका है। इससे बरसाती पानी की निकासी में तेजी आएगी। मीणा के मुताबिक बरसाती नालों की सफाई करने के अभियान के तहत मुख्य नालों से गाद, मिट्टी, मलबा एवं अन्य रुकावटों को हटाया जा चुका है। इनकी पानी निकासी क्षमता पुनः बहाल कर दी है। मीणा ने बताया कि 12.36 किलोमीटर लंबे बरसाती नाला नंबर एक की जल निकासी क्षमता 541 क्यूसेक है, जो सिकंदरपुर से शुरू होकर साइबर हब, डीएलएफ फेज-एक, दो व तीन, उद्योग विहार, ओल्ड दिल्ली रोड, सेक्टर-18, 19, 22, 23 एवं 23ए होते हुए पालम विहार तथा आसपास के क्षेत्रों का बरसाती प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.