मानसून में जलभराव की समस्या होगी कम, 54 फीसदी नाले हुए साफ
नई दिल्ली, मई 26 -- राजधानी में मानसून के समय जलभराव की समस्या न हो, इसके लिए तेजी से नालों की सफाई का काम चल रहा है। दिल्ली सरकार द्वारा राजधानी के विभिन्न नालों से गाद निकाली जा रही है ताकि मानसून में पानी का बहाव न रुके। राजधानी के कुल नालों के 54 फीसदी हिस्से से गाद निकाली जा चुकी है जबकि बचे हुए हिस्से को 30 जून से पूर्व साफ करने का लक्ष्य रखा गया है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों द्वारा लगातार इस कार्य की निगरानी हो रही है।
जलभराव की समस्या जानकारी के अनुसार दिल्ली में प्रत्येक वर्ष मानसून के दौरान जलभराव की शिकायतें आती हैं। इसकी वजह से न केवल लोग जाम में फंसते हैं बल्कि कई बार इसकी वजह से हादसे में लोगों की जान भी जाती है। इसे ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने बीते मार्च महीने से ही नालों की सफाई का काम शुरु कर दिया था। बड़े नालों में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.