हल्द्वानी, मई 8 -- देवेंद्र रौतेला, हल्द्वानी। मानसून में परेशानी बनने वाली नदियों का बहाव नियंत्रित किया जाएगा। इसके लिए नैनीताल जिले की कोसी, गौला और नंधौर नदियों के बहाव को चैनलाइज किया जाएगा। सिंचाई विभाग ने इसके लिए कार्ययोजना बनाकर शासन को सौंप दी है। इसके अनुसार 1.04 करोड़ की लागत से काम किया जाएगा, जिससे मानसून में आबादी क्षेत्र और कृषि भूमि के कटाव को रोका जा सके। जिले में बहने वाली नदियां मानसून में परेशानी का कारण बनी रहती हैं। नदियों का जलस्तर दस हजार क्यूसेक से ज्यादा होने पर बाढ़ जैसी स्थिति बन जाती है। इस दौरान नदियों का रुख आबादी क्षेत्र और कृषि भूमि की ओर होने से लगातार कटाव होता रहता है। जिससे कृषि भूमि बर्बाद होने के साथ ही लोगों के लिए खतरा हो जाता है। इसके समाधान के लिए सिंचाई विभाग ने कार्ययोजना बनाई है। इसके अनुसार ...