गुड़गांव, मई 4 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। मानसून में सेक्टर-107 स्थित एम3एम वुडशायर सोसाइटी के निवासियों को बाढ़ की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। इस सोसाइटी को बचाने के लिए बांध तैयार करने की योजना को गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) और बिल्डर ने एक-दूसरे पर टाल दिया है। पिछले महीने शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल ने जलभराव की स्थिति से सेक्टर-107 को बचाने के लिए बैठक ली थी। गोयल ने जीएमडीए और नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि एम3एम वुडशायर सोसाइटी को जलभराव से बचाने के लिए बांध तैयार किया जाए। गत 22 अप्रैल को जीएमडीए की तरफ से एम3एम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को पत्र लिखा था। इसमें कहा कि 100 साल की बारिश को ध्यान में रखते हुए इस सोसाइटी के पीछे की तरफ करीब डेढ़ मीटर ऊंचा बांध बनाया जाए। बांध में पारगम्यता के लिए मिट्टी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.