रिषिकेष, जून 25 -- एसडीआरएफ मुख्यालय में सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से प्रदेशभर में तैनात पोस्ट पर तैनात जवानों से संवाद किया। उन्होंने मानसून सत्र और कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा भी की। सेनानायक ने व्यक्तिगत और सामूहिक समस्याएं सुनते हुए उनके शीघ्र निस्तारण का भरोसा भी दिया। जवानों को मानसून में हरवक्त अलर्ट रहने के निर्देश दिए। भूस्खलन, अतिवृष्टि, बाढ़ और नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि जैसी स्थिति से निपटने के लिए तत्काल रिस्पांस क्षमता बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त मानव संसाधन, बचाव उपकरण, संचार व्यवस्था और वाहनों की उपलब्धता बनाने को भी निर्देशित किया।प्रशासन यह भी पढ़ें- मानसून में आमजन की सुरक्षा को अ...