चम्पावत, जून 23 -- योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत में मानसून के दौरान आपदा से निपटने को पांच नए हेलीपैड बनाए जाएगे। आपदा प्रबंधन विभाग जिला स्तर पर इन हेलीपैड का निर्माण कर रहा है। इस माह के अंत तक हेलीपैड का निर्माण पूरा होने की उम्मीद है। चम्पावत में मानसून की चुनौतियों से निपटने के लिए पांच नए हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। ये हेलीपैड़ इस महीने के अंत तक पूरी तरह तैयार हो जाएंगे। इससे मानसून में किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सकेगा। आपदा प्रबंधन विभाग के जिला स्तर पर किए जा रहे इन हेलीपैड के निर्माण का मकसद आपातकालीन स्थितियों में दूरस्थ क्षेत्रों तक त्वरित राहत और बचाव सामग्री पहुंचाना है। यह भी पढ़ें- मानसून में आपदा से निपटने को बनेंगे पांच नए हेलीपैड विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ये हेलीपैड जिले के पाटी, रीठासाहिब, देवीधुरा, चमदेव...