मानसून बाद बनेगी रेलवे कॉलोनी रोड, छतों की होगी वाटरप्रूफिंग
अलीगढ़, अगस्त 6 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता रेलवे कॉलोनी में जर्जर भवन और क्षतिग्रस्त सड़को लेकर प्रयागराज मंडल ने स्पष्टीकरण दिया है। स्पष्टीकरण में बताया गया कि सड़कों लिए टेंडर प्रक्रिया हो चुकी है। इसके अलावा छतों की वाटरप्रूफिंग कार्य स्वीकृत हो चुका है।पीआरओ प्रयागराज मंडल अमित सिंह ने बताया कि रेल कर्मचारियों के आवासों की स्थिति में सुधार हेतु प्रयागराज मंडल द्वारा चरणबद्ध रूप से आवश्यक कार्य किए जा रहे हैं। रेलवे कॉलोनियों की आंतरिक सड़कों के निर्माण का टेंडर स्वीकृत एवं अवार्ड किया जा चुका है। मानसून समाप्त होते ही निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर प्रारंभ कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त आवासों की छतों पर व्यापक वॉटरप्रूफिंग का कार्य भी स्वीकृत हो चुका है, जिसकी टेंडरिंग प्रक्रिया प्रगति पर है और शीघ्र ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.