मानसून फिर सक्रिय, अगले दो-तीन दिन बारिश के आसार
अलीगढ़, अगस्त 5 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। निम्न वायुदाब प्रणाली के धीरे-धीरे उत्तरी दिशा की ओर स्थानांतरित होने के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है। मंगलवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। उमस के बीच दोपहर बाद कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं दिन के तापमान में भी करीब चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में सक्रिय निम्न वायुदाब प्रणाली मानसूनी हवाओं को मजबूती प्रदान कर रही है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में अगले दो से तीन दिनों तक मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना बनी हुई है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: 45 मिमी बारिश ने गिराया 06 डिग्री पारा, गर्मी से मिली राहत विभाग ने पहले ही बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया था, जो मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.