बगहा, मई 28 -- बगहा, हमारे संवाददाता। आगामी बाढ़ को लेकर प्रशासन और जल संसाधन विभाग जहां सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे कर रहा है, वहीं बरसात शुरू होने से पहले ही पीपी तटबंध पर करोड़ों रुपये से कराया गया एंटी एरोजन कार्य दरकने लगा है। यह भी पढ़ें- रामगंगा की कटान से बचाव की कार्ययोजना बनाएंगे तीन विभाग समस्या का क्षेत्र मामला पीपी तटबंध के 31.85 किमी से 32.38 किमी के बीच भितहा प्रखंड के चंदरपुर क्षेत्र का है, जहां लगभग 09 करोड़ रुपये की लागत से जिओ बैग के माध्यम से कटावरोधी कार्य कराया गया था। अब कार्य के कई हिस्सों में दरारें और धंसाव दिखाई देने लगे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ और गंडक नदी के कटाव से बचाव के लिए यह कार्य कराया गया था, लेकिन पहली ही बारिश और में निर्माण की गुणवत्ता की पोल खुल गई।स्थानीय ल...