मानसून ने दी बिजली किल्लत से राहत
सोनभद्र, जुलाई 2 -- अनपरा,संवाददाता। बीते पखवाडे से लगातार नये रिकार्ड बना रही सूबे की बिजली खपत को आखिर ब्रेक लगा है। मानसून की झमाझम बारिश से बीते 24 घंटे के दौरान सूबे की बिजली खपत में भारी गिरावट (लगभग 59 मिलियन यूनिट ) दर्ज हुई है। नतीजतन ओबरा की तीन,पारीछा की एक और घाटमपुर की एक इकाइयों समेत कुल 1470 मेगावाट क्षमता की पांच इकाइयां तकनीकी कारणों से बंद होने के बावजूद मांग में गिरावट को देखते हुए सिस्टम कंट्रोल ने निजी क्षेत्र की महंगी बिजली देने वाली बीईपीएल की सभी दसों और हरदुआगंज की सातवीं इकाइयां बंद करा दी है। इस दौरान ग्रामीण इलाकों से लेकर महानगरों तक कटौती मुक्त कुल 589 मियू से अधिक बिजली आपूर्ति की गयी जबकि इससे एक दिन पूर्व भीषण गर्मी से 648 मिलियन यूनिट बिजली खपत हुई थी।मानसून की पहली बारिश में ही रिहन्द जलाशय में 0.3 फीट क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.