मानसून नजदीक पर न नाले साफ हुए, न निर्माण हुआ पूरा
गुड़गांव, जून 18 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। मानसून की दस्तक बेहद नजदीक होने के बावजूद साइबर सिटी को जलभराव के संकट से बचाने के दावे धरातल पर पूरी तरह फेल साबित हो रहे हैं। नगर निगम की लापरवाही के चलते शहर में न तो बरसाती नालों की पूरी तरह सफाई हो सकी है और न ही नए नालों के निर्माण का काम पूरा हुआ है। बरसात के पानी को रोकने और भूजल स्तर सुधारने के लिए तालाबों के जीर्णोद्धार की जो योजना बनाई गई थी, वह भी प्रशासनिक ढीले रवैये के कारण अधर में ही लटकी हुई है। हालात को देखते हुए इस बार भी मानसून में शहरवासियों को भारी जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति से जूझना पड़ सकता है। निगम अधिकारियों की सुस्ती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जलभराव से निपटने की योजनाओं को पूरा करने के लिए अब तक तीन बार समय सीमा बदली जा चुकी है। नगर निगम ने सबसे पहले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.