मानसून दिल्ली कब पहुंचेगा? IMD ने कर दी भविष्यवाणी; अगले 5 दिन के मौसम का हाल भी बताया
नई दिल्ली, जून 7 -- तपती गर्मी से परेशान दिल्ली के लोगों को अभी मानसून के लिए इंतजार करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने दिल्ली में मानसून के आगमन की तारीख की भविष्यवाणी कर दी है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून केरल में अपनी सामान्य शुरुआत की तारीख से तीन दिन देरी से 4 जून को पहुंचा था, लेकिन महाराष्ट्र में तय समय पर पहुंच गया है। इससे उम्मीद जगी है कि यह इस महीने के आखिर में अपने सामान्य समय के आसपास मानसून दिल्ली पहुंच सकता है। मानसून 4 जून को केरल पहुंचा, जो इसके सामान्य आगमन की तारीख एक जून से कुछ दिन और मौसम विभाग के 26 मई के पहले आने के अनुमान से लगभग एक हफ्ता देरी से था। हालांकि, इसके बाद यह तेजी से आगे बढ़ा और 5 जून तक गोवा के पश्चिमी तट के बड़े हिस्से को कवर करते हुए 6 जून को महाराष्ट्र में दाखिल हुआ। यह भी पढ़ें- दिल्ली में अवैध इमारतों पर बुलडोजर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.