काशीपुर, जुलाई 10 -- जसपुर। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के उपाध्यक्ष विनय रूहेला ने शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर मानसून से पूर्व तैयारियों की समीक्षा की।

तैयारियों की समीक्षा उन्होंने मानसून अवधि में पूरी सतर्कता और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में विनय रूहेला ने कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। मानसून के दौरान सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ काम करें और किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित करें।

अधिकारियों को निर्देश उन्होंने पुलिस, स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, विद्युत, अग्निशमन, पूर्ति, जल संस्थान, जल निगम और पशुपालन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक संसाधन, दव...