मानसून को लेकर आपदा प्रबंधन तंत्र को मजबूत करें विभाग-डीएम नितिका
देहरादून, मई 15 -- नई टिहरी। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक डीएम नितिका खंडेलवाल की मौजूदगी व जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सभी विभागों को मानसून अवधि के दृष्टिगत अपनी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। दूरसंचार सेवाओं की आपात स्थिति में सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सैटेलाइट फोन की मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण ने पिछले वर्ष में हुए आपदा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करना जरूरी बताया। एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने विभागवार तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने जिला एवं तहसील स्तर के कंट्रोल रूम के नंबर सार्वजनिक करने तथा कंट्रोल रूम में तैनात कार्मिकों को आपदा के दौरान उनकी भूमिका से अवगत कराने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग को जेसीबी मशीनों की लोकेशन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.