चंदौली, मई 25 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। रेल प्रशासन मानसून के आगमन को देखते नाले की सफाई कराने जा रहा है। ताकि रेलवे कालोनियों में जलभराव की समस्या न होने पाए। इस दौरान सोमवार को आज रेलवे कालोनियों में नालों की सफाई कराई जाएगी। इसके लिए मंडल प्रशासन ने मशीनों व श्रमिकों की विशेष व्यवस्था की है।

नालों की सफाई की आवश्यकता पीडीडीयू रेलवे कालोनियों में 20 किमी लंबे नाले हैं। जिनमें समय के साथ सिल्ट, प्लास्टिक कचरा व झाड़-झंखाड़ हो गया है। चही बारिश के दौरान सफाई न होने पर पानी की निकासी नहीं होती है और जलभराव की समस्या हो जाती है। इस क्रम में सफाई के लिए दो दर्जन मजदूरों की टीम लगाई गई है। इसके अलावा जेसीबी एवं पोकलेन मशीन भी शामिल रहेंगी। जिससे बड़े नालों की गहराई तक जमी सिल्ट के साथ कचरे को आसानी से निकाला जा सके।

नगर पालिका क्षेत्र की ...