लोहरदगा, जुलाई 13 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में मानसून के सक्रिय होने के साथ ही वायरल संक्रमण, सर्दी-खांसी, बुखार और टाइफाइड के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। पिछले दो सप्ताह से सरकारी अस्पतालों में ऐसे मरीजों की लगातार आमद बढ़ रही है। प्रतिदिन 300 से 400 मरीज इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंच रहे हैं, जिनमें अधिकांश वायरल संक्रमण और टाइफाइड के लक्षणों से पीड़ित हैं। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चों, किशोरों और बुजुर्गों में संक्रमण के मामले अधिक सामने आ रहे हैं। लगातार बुखार, सर्दी, खांसी, बदन दर्द और कमजोरी की शिकायत लेकर मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। वहीं, गंभीर लक्षण वाले मरीजों की भर्ती संख्या में भी हाल के दिनों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

मानसून के दौरान स्वास्थ्य तैयारियां सिविल सर्जन डा राजू कच्छप ने बताया कि मानसून के द...