गुमला, जून 15 -- गुमला, प्रतिनिधि । मानसून के आगाज के साथ सिविल सर्जन डा. शंभू नाथ चौधरी ने जिलेवासियों से स्वच्छता और सजगता बरतने की अपील की है। उन्होंने डेंगू सहित मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। सीएस ने बताया कि एडीज मच्छर साफ और ठहरे हुए पानी में पनपता है, इसलिए घरों के आसपास जलजमाव नहीं होने देना चाहिए। उन्होंने कूलर,गमले,पुराने टायर और छतों पर जमा पानी को नियमित रूप से साफ करने की सलाह दी।इसके साथ ही पीने के पानी को ढककर रखने और नालियों की सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि तेज बुखार, सिर व आंखों के पीछे दर्द और मांसपेशियों में दर्द होने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है। अस्पतालों और सीएचसी में डेंगू की जांच व इलाज की सुविधा उपलब्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...