लखनऊ, जुलाई 1 -- लखनऊ हिटी प्रदेश में मानसून के व्यापक रूप लेते ही अचानक बिजली गिरने की घटना बढ़ गईं। विभिन्न जिलों में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से कुल 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बच्चों समेत 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए। प्रशासन ने मृतकों के आश्रितों को दैवीय आपदा राहत कोष से आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। यह भी पढ़ें- UP Monsoon: आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना, 60 जिलों में अलर्ट जारीमुरादाबाद में बिजली गिरने का हादसा मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के गागन वाली मैनाठेर में खेत में धान की रोपाई कर रहे लोग तेज बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े हो गए, तभी बिजली गिर गई। हादसे में बिजनौर निवासी संतराम (35) और स्थानीय निवासी विनीता (20) की मौत हो गई, जबकि सपना, कामनी और दिवांशी गंभीर रूप से झुलस गईं। ...