नैनीताल, अगस्त 8 -- नैनीताल, संवाददाता l मानसून समाप्त होते ही जिला पर्यटन विकास विभाग बुजुर्गों के लिए मातृ-पितृ तीर्थाटन यात्रा शुरू करने जा रहा है। इस योजना के तहत जिले के वरिष्ठ नागरिकों को बदरीनाथ, गंगोत्री और गैराड़ गोलू के दर्शन कराए जाएंगे। अब तक 124 बुजुर्गों ने आवेदन कर दिया है।जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया अभी जारी है। विभाग ने इस वर्ष कुल 250 बुजुर्गों को तीर्थाटन कराने का लक्ष्य रखा है। चयनित बुजुर्गों को उत्तराखंड के दो प्रमुख धाम बदरीनाथ और गंगोत्री के साथ ही स्थानीय आस्था केंद्र गैराड़ गोलू के दर्शन कराए जाएंगे। यात्रा के दौरान ठहरने, खाने और चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था जिला पर्यटन विकास की ओर से की जाएगी। साथ में एक सहायक और चिकित्साकर्मी भी दल के साथ रहेंगे l उन्होंने बताया कि ने ...