मानसून के प्रभाव पर बीएयू ने 85 प्रतिशत लगाया सही पूर्वानुमान
भागलपुर, अगस्त 26 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार कृषि विवि (बीएयू) सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा द्वारा एक रिपोर्ट जारी की गई है। इसके मुताबिक अब तक बीएयू द्वारा मानसून को लेकर दिया गया पूर्वानुमान 85 प्रतिशत सटीक रहा है।
अल-नीनो का प्रभाव अल-नीनो के प्रभाव के कारण मानसून सीजन के दौरान अभी तक पूरे बिहार में सामान्य से 40 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। राज्य में मानसून अवधि की सामान्य वर्षा 682.7 मिमी के मुकाबले वास्तविक वर्षा केवल 410.2 मिमी दर्ज हुई, जिससे कुल 272.5 मिमी वर्षा की कमी रही। इन गतिविधियों के चलते भागलपुर जिले में भी जून से अगस्त के दौरान मानसूनी वर्षा सामान्य से कम रही। जून में 100.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि सामान्य वर्षा 167.3 मिमी थी, जिससे 39.81% कमी रही। जुलाई में 243.1 मिमी वर्षा हुई, जो सामान्य 309.1 मिमी से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.