मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेंः विनय रुहेला
देहरादून, जुलाई 22 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने कहा कि मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहें।बुधवार को समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने कोषागार सभागार देहरादून में मानसून अवधि के दौरान संभावित आपदाओं से निपटने के लिए विभिन्न विभागों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उपाध्यक्ष रुहेला ने सभी विभागों के अधिकारियों को 24x7 फोन ऑन रखने, कंट्रोल रूम सक्रिय करने और माइक्रो प्लान बनाकर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी, एनएच और जल संस्थान को संवेदनशील सड़कों से मलबा हटाने, गड्ढे भरने, जलभराव वाले नालों की सफाई और पेयजल-विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने को निर्देशित किया। ढलान वाले खतरनाक पेड़ों की लोपिंग करने तथा स्वास्थ्य विभाग को डेंगू-मलेरिया से बचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.