बक्सर, अप्रैल 9 -- पेज चार के लिए --- निर्णय नगर परिषद सेंट्रल नाला व वार्डों की नालियों की सफाई के लिए निकालेगा टेंडर टेंडर के प्रकाशन के लिए तैयारी पूरी, अलग-अलग रोड का दर्शाया गया है काम फोटो संख्या- 03, कैप्सन- डुमरांव के सेंट्रल नाला में उगी घास व झाड़ियां। डुमरांव, निज संवाददाता। नगरवासियों को जल-जमाव व नाला-नाली की समस्या से परेशानी न हो, इसके लिए नगर परिषद ने तैयारियां शुरू कर दी है। ईओ राहुलधर दूबे ने बताया कि इस बार जल-जमाव की समस्या से नगरवासियों को परेशानी नहीं होगी। इसके लिए पहले से ही तैयारी शुरू कर दी गई है। सेंट्रल नाला और संपर्क नालियों की पूरी तरह से सफाई होगी, जिससे पानी का बहाव अवरूद्ध न हो। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सड़क को जोड़ते हुए नाला-नाली की सफाई की जाएगी। इसके लिए स्वच्छता पदाधिकारी और प्रधान लिपिक को जिम्मेवार...