मानसून की सुस्ती से बढ़ी किसानों की चिंता
इटावा औरैया, जुलाई 3 -- इटावा, संवाददाता । जून का पूरा महीना सूखा बीत जाने के बाद जुलाई का महीना शुरू हो गया है। इसके भी तीन दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक मानसून ने दस्तक नहीं दी है। आसमान में बादल तो आते हैं इससे लगता है कि शायद बारिश हो, लेकिन बारिश नहीं होती। शुक्रवार को सुबह हल्की बूंदाबांदी जरूर हुई लेकिन उसके बाद पूरे दिन धूप निकली रही और उमस भरी गर्मी परेशान करती रही। किसान तो इन्द्रदेव से बारिश की दुआ कर रहे हैं। खरीफ की फसल में जिले में सबसे ज्यादा खेती धान की होती है। जिले में लगभग 60000 हेक्टेयर में धान की खेती होती है और इसके लिए पानी की जरूरत पड़ती है। मई और जून में धान की नर्सरी तैयार की जाती है तब पानी की जरूरत होती है और अब धान की रोपाई के लिए पानी की जरूरत है लेकिन अभी तक बारिश न होने से किसान परेशान हैं। एक तो धान की नर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.