मानसून की सुस्ती में दलहनी फसलों पर जोर, किसानों से बढ़ाने की अपील
बलरामपुर, जुलाई 7 -- बलरामपुर, संवाददाता। मानसून की धीमी चाल के बीच कृषि विभाग ने किसानों को दलहनी फसलों की खेती बढ़ाने की सलाह दी है। विभाग का कहना है कि यदि बारिश सामान्य से कम रहती है तो उड़द, मूंग और लोबिया जैसी फसलें किसानों के लिए सुरक्षित और लाभदायक विकल्प साबित हो सकती हैं। इन फसलों में पानी की जरूरत कम होती है, जबकि बाजार में इनकी अच्छी मांग किसानों को बेहतर आमदनी दिला सकती है। वहीं जिले में धान की नर्सरी का लक्ष्य समय से पहले पूरा हो चुका है और खेतों में रोपाई का कार्य भी तेजी से जारी है। जिला कृषि अधिकारी उपेंद्र नाथ खरवार ने बताया कि धान की अपेक्षा दलहनी फसलों में सिंचाई की आवश्यकता काफी कम होती है। यह भी पढ़ें- Palamu News: बारिश की मात्रा बढ़ने से किसानों की बढ़ी उम्मीद, धान का बिचड़ा लगाने में आई तेजी ऐसे क्षेत्रों में जहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.