मानसून की विदाई के बीच राजस्थान में अजीब मौसम, दिन तपे तो रात ठिठुरने लगी
नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का असर खत्म होते ही प्रदेश में दिन के तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। कई इलाकों में धूप के तेवर फिर तीखे होने लगे हैं और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। वहीं, दूसरी ओर रात के तापमान में गिरावट के कारण कई शहरों में हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। यानी राजस्थान में फिलहाल दिन में गर्मी और रात में ठंडक का दौर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटे में राजस्थान से मानसून की पूरी तरह विदाई होने की संभावना है। प्रदेश के कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में अभी मानसून सक्रिय है। इसके बाद शुक्रवार या शनिवार तक मानसून इन इलाकों से भी लौट सकता है। इसके साथ ही राज्य में बारिश का दौर लगभग पूरी तरह खत्म ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.