मुंगेर, जुलाई 2 -- हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता।मानसून की बेरुखी से इस साल किसानों की परेशानी बढ़ गई है। जून माह बीत गया, लेकिन बारिश ने अब तक दस्तक नहीं दी है। धान का बिचड़ा गिराने का उपयुक्त समय निकलता जा रहा है, फिर भी खेत सूखे पड़े हैं। मौसम की बेवफाई से किसान मायूस हैं और उन्हें अपनी फसल को लेकर चिंता सताने लगी है। हवेली खड़गपुर के किसान मुकेशव यादव ने कहा, हर साल जून के पहले सप्ताह में बिचड़ा गिरा देते थे। इस बार बादल तो आए, पर पानी नहीं बरसा। अगर अब बारिश नहीं हुई तो बिचड़ा डालने का समय निकल जाएगा। फिर पूरी फसल पिछड़ जाएगी। यह भी पढ़ें- मॉनसून की सुस्ती से खेत सूने, किसानों की बढ़ी चिंताकिसानों की चिंता वहीं किसान सुनीता देवी ने बताया, बिजली के भरोसे ट्यूबवेल चला रहे हैं, पर डीजल-पानी दोनों महंगा पड़ रहा है। सरकार समय पर नहर का पानी...