मानसून की बेरूखी से बिजली खपत हुई बेकाबू
सोनभद्र, जुलाई 15 -- अनपरा,संवाददाता। मानसून की बेरूखी का असर सूबे की बिजली खपत पर भारी पड़ रहा है। भारी उमस-गर्मी से जुलाई में पहली बार बिजली खपत 671.3 मियू तक जा पहुंची जो जुलाई के किसी भी दिन की अब तक की सर्वाधिक है। इससे पूर्व चार जुलाई को 668.4 मियू तक ही बिजली खपत पहुंची थी। इसका असर यह रहा कि लगभग 14 मियू तक की आपात कटौती कर हालात सम्भालनें पड़े। बिजली की बेकाबू खपत के बीच एमईआईएल अनपरा सी की 6 जुलाई से तकनीकी कारणों से 600 मेगावाट की दूसरी इकाई और ओबरा सी की 10 जुलाई से 660 मेगावाट की पहली इकाइयां बंद हो जाना बिजली आपूर्ति के लिए बेहद मुश्किल हो रहा है। यह भी पढ़ें- चलवानी पड़ी 1220 मेगावाट की बंद 12 इकाइयां सिस्टम कंट्रोल के मुताबिक घाटमपुर की भी दो इकाइयां 1320 मेगावाट की बंद है जिससे आपात कटौती करनी पड़ रही है।बारिश न होने से र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.